MAP

थायलैंड और कम्बोडिया संघर्ष के बीच पेयजल की लड़ाई, तस्वीरः  26.07.2025 थायलैंड और कम्बोडिया संघर्ष के बीच पेयजल की लड़ाई, तस्वीरः 26.07.2025 

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में 33 लोगों की मौत, 170,000 विस्थापित

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 26 जुलाई को तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा, जहाँ वर्षों की सबसे खूनी लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई और 170,000 लोग विस्थापित हो गये हैं।

वाटिकन सिटी

थाईलैंड-कंबोडिया, शनिवार, 26 जुलाई 2025 (ऊका न्यूज़): थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 26 जुलाई को तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा, जहाँ वर्षों की सबसे खूनी लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई और 170,000 लोग विस्थापित हो गये हैं।

सीमा विवाद  

लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद 24 जुलाई को जेट, तोपखाने, टैंक और ज़मीनी सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 जुलाई को इस संकट पर एक आपात बैठक बुलाई।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक इस लड़ाई में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें आठ नागरिक और पाँच सैनिक शामिल हैं, और 71 लोग घायल हुए हैं।

न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत चिया केओ ने कहा कि उनका देश युद्ध विराम चाहता है।

एक दूसरे पर आरोप

थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नदेज बालनकुरा ने 25 जुलाई को, संयुक्त राष्ट्र की बैठक से पहले, कहा था कि मलेशिया की मदद से बैंकॉक बातचीत के लिए तैयार है। निकोर्नदेज ने कहा, "अगर कंबोडिया इस मामले को राजनयिक माध्यमों से, द्विपक्षीय रूप से, या मलेशिया के माध्यम से भी सुलझाना चाहे, तो हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं, हालांकि अभी तक हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।"

मलेशिया वर्तमान में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के क्षेत्रीय समूह का अध्यक्ष है, जिसके थाईलैंड और कंबोडिया दोनों सदस्य हैं।

इसी बीच, कार्यकारी थाई प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति बिगड़ती है, तो "यह युद्ध में बदल सकती है।"

दोनों पक्षों ने पहले गोलीबारी के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडिया पर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिसमें गोले से प्रभावित एक अस्पताल और कम से कम एक रॉकेट से प्रभावित एक पेट्रोल स्टेशन शामिल है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 जुलाई 2025, 11:14