MAP

हथियारों के विरोध में प्रदर्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर हथियारों के विरोध में प्रदर्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर  (ANSA)

2024 में परमाणु हथियारों पर खर्च सौ अरब डॉलर से अधिक

जिनिवा स्थित परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभियान, आईसीएएन की हाल ही में प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में विश्व के नौ देशों द्वारा परमाणु हथियारों पर सौ अरब डॉलरों से अधिक खर्चा किया गया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 जून 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): जिनिवा स्थित परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभियान, आईसीएएन की हाल ही में प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में विश्व के नौ देशों द्वारा परमाणु हथियारों पर सौ अरब डॉलरों से अधिक खर्चा किया गया।

34 करोड़ को भोजन कराने के लिये पर्याप्त

रिपोर्ट के अनुसार, यह धनराशि 34 करोड़ पचास लाख भूख से पीड़ित लोगों को लगभग दो वर्षों तक भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है।आईसीएएन के विस्तृत दस्तावेज से पता चलता है कि पिछले वर्ष चीन, उत्तरी कोरिया, फ्राँस, भरात, इस्राएल, पाकिस्तान, ग्रेट ब्रिटेन, रूस, और संयुक्त राज्य अमरीका ने अपने परमाणु शस्त्रागार विकसित करने के लिए सौ अरब डॉलर से अधिक खर्च किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। इस समय विश्व में लगभग 12,000 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से लगभग 90% संयुक्त राज्य अमरीका और रूस के हैं।

देशों द्वारा व्यय

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अमरीका ने 56.8 अरब डॉलर परमाणु शस्त्रों पर व्यय किया, 12.5 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा, जबकि यूनाईटेड किंगडम ने 10.4 अरब डॉलर, रूस ने आठ अरब डॉलर से थोड़ा अधिक, फ्रांस  ने 6.8 अरब डॉलर, भारत  ने 2.6 अरब डॉलर, इस्राएल  और पाकिस्तान ने एक-एक अरब डालर और अंत में उत्तर कोरिया ने 63 करोड़ डॉलर परमाणु अस्त्रों में व्यय किये। रिपोर्ट में बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और तुर्की सहित परमाणु हथियारों को रखने वाले अन्य राष्ट्रों द्वारा किए गए व्यय का भी पुनरावलोकन किया गया।

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 जून 2025, 11:16