MAP

स्पेन में लोयोला के सन्त इग्नेशियस को समर्पित महागिरजाघर की एक झलक (प्रतीकात्मक तस्वीर) स्पेन में लोयोला के सन्त इग्नेशियस को समर्पित महागिरजाघर की एक झलक (प्रतीकात्मक तस्वीर) 

"काबासारियो" के आविष्कारक फादर काबासेस नहीं रहे

वाटिकन रेडियो के जेसुइट पुरोहित तथा "काबासारियो" के आविष्कारक फादर काबासेस का 31 जुलाई को स्पेन के लोयोला मठ में निधन हो गया, वे 94 वर्ष के थे।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 2 अगस्त 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): वाटिकन रेडियो के जेसुइट पुरोहित तथा "काबासारियो" के आविष्कारक फादर काबासेस का 31 जुलाई को स्पेन के लोयोला मठ में निधन हो गया, वे 94 वर्ष के थे।  

स्पेन में जन्में

येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर फेलिक्स हुआन काबासेस, 1974 से 1988 तक वाटिकन रेडियो के केंद्रीय संपादकीय कार्यालय के अध्यक्ष और बाद में दस्तावेज़ीकरण सेवा के प्रमुख रहे थे। फादर काबासेस का जन्म 5 नवंबर, 1930 को स्पेन के नावर्रा प्रान्त के एओइज़ में हुआ था। उन्होंने 18 सितंबर, 1945 को येसु धर्मसमाज में प्रवेश किया था, जिसके 20 बीस साल बाद 26 जुलाई, 1961 को पुरोहित अभिषिक्त हुए थे।

मेहनती, चौकस और वफ़ादार व्यक्ति

वाटिकन रेडियो के पूर्व महानिदेशक तथा इस समय "जोसेफ राटसिंगर अर्थात् सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें न्यास" के अध्यक्ष और फादर काबासेस के साथी पुरोहित फादर फेदेरिको लोम्बार्दी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धान्जलि देते हुए वाटिकन मीडिया के समक्ष उनके बारे में कहा कि वे "एक बहुत ही मेहनती, लोगों के साथ अपने संबंधों में अति चौकस और वफादार व्यक्ति थे।"

फादर लोम्बार्दी याद करते हैं कि उनकी कई अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि थी तथा उनमें "कार्य करने की अद्भुत क्षमता" और "अद्भुत लेखन कौशल" था। उन्होंने 1960 के दशक में रोम के पोंटिफिकल बाइबिल इंस्टीट्यूट में पवित्र धर्मशास्त्र का अध्ययन किया, बिलबाओ में येसु धर्मसमाज द्वारा संचालित देयूस्तो विश्वविद्यालय में अध्यापन किया और स्पेनिश पत्रिका "मेन्साहेरो" के लिए लेखन किया। 1970 के दशक में, उनके वरिष्ठों ने उन्हें वाटिकन रेडियो में सेवा करने के लिए रोम भेजा,  जहाँ उन्होंने पूर्णकालिक रूप से काम किया और साथ ही विभिन्न प्रकाशनों में योगदान देना जारी रखा।"

काबासेस कभी रुके नहीं

फादर लोम्बारदी ने बताया कि वाटिकन रेडियो में अपना काम पूरा करने के बाद, काबासेस ने ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान संकाय में अध्यापन किया, फिर स्पेन लौट गये,  जहाँ संत इग्नेशियस का मूल निवास है। यहाँ उन्होंने संत इग्नेशियस के जीवन से जुड़ी हर चीज़ को विस्तार से लिखने और समझाने में अपना समय लगाया और कई भाषाओं में एक ऑडियो गाइड तैयार की।

फादर काबासेस का अंतिम संस्कार 2 अगस्त को स्पेन के लोयोला महागिरजाघर में सम्पन्न हुआ। फादर लोम्बार्दी कहते हैं, "काबासेस समसामयिक घटनाओं के लिए एक दस्तावेज़ीकरण प्रणाली के महान निर्माता के रूप में जाने जायेंगे।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 अगस्त 2025, 11:07