MAP

म्यांमार, यांगून के महागिरजाघर में प्रार्थना करते हुए काथलिक म्यांमार, यांगून के महागिरजाघर में प्रार्थना करते हुए काथलिक   (AFP or licensors)

विश्व में काथलिक बढ़े, पुरोहितों की संख्या हुई कम

वाटिकन पब्लिशिंग हाउस (लेव) ने पोंटिफिकल ईयरबुक 2025 और आनुआरियम स्तातिस्टिकुम एक्लेसिया 2023 प्रकाशित किया है, जिसे वाटिकन राज्य सचिवालय के एक विभाग, सेंट्रल ऑफिस ऑफ चर्च स्टेटिस्टिक्स द्वारा संकलित किया गया है।

वाटिकन सिटी

वाटिकन  सिटी, शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): वाटिकन पब्लिशिंग हाउस (लेव) ने पोंटिफिकल ईयरबुक 2025 और आनुआरियम स्तातिस्टिकुम एक्लेसिया 2023 प्रकाशित किया है, जिसे वाटिकन राज्य सचिवालय के एक विभाग, सेंट्रल ऑफिस ऑफ चर्च स्टेटिस्टिक्स द्वारा संकलित किया गया है।

सांख्यखिक वार्षिकी

पोंटिफिकल ईयरबुक में 2024 के लिये प्रकाशित आंकड़े सम्पूर्ण विश्व में काथलिक कलीसिया के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। 2024 में एक कलीसियाई प्रांत बनाया गया था; तीन धर्मपान्तों को महाधर्मप्रान्तों के रूप में पदोन्नत किया गया था; सात नये धर्मप्रांत स्थापित किये गये थे; एक धर्मप्रान्त को महाधर्मप्रांत में पदोन्नत किया गया था, तथा एक प्रेरितिक प्रशासन को धर्मप्रांत में पदोन्नत किया गया था। विश्वव्यापी कलीसिया की नवीन एनुअरियम स्तातिस्टिकुम एक्लेसिया में 2022-2023 की द्विवार्षिक सांख्यिकीय अंतर्दृष्टि भी शामिल है।

वैश्विक काथलिक जनसंख्या

2022 और 2023 के बीच वैश्विक काथलिक जनसंख्या 1.15% बढ़ी, जो लगभग 1.39 अरब से 1.406 अरब हो

गई। अफ्रीका में संपूर्ण विश्व के 20% काथलिक रहते हैं, जहाँ काथलिकों की संख्या 2022 में 27.2 करोड़ से बढ़कर 2023 में 28.1 करोड़ हो गई। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य लगभग 5.5 करोड़ बपतिस्मा प्राप्त काथलिकों की  संख्या के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद नाइजीरिया 3.5 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि यूगांडा, तंजानिया और केन्या में भी महत्वपूर्ण आंकड़े दर्ज किये गये हैं।

अमरीकी महाद्वीप काथलिकों की संख्या में पहले स्थान पर बना हुआ है जहाँ 47.8 प्रतिशत विश्व के काथलिक जीवन यापन करते हैं। इनमें से 27.4 प्रतिशत काथलिक दक्षिण अमरीका के निवासी है। ब्राज़ील में 18.2 करोड़ काथलिक निवास करते हैं, जबकि आर्जेन्टीना, कोलोम्बिया और पारागुए जैसे देशों की 90 प्रतिशत जनता काथलिक धर्मानुयायी है।  

एशियाई महाद्वीप में 2022-2023 के दौरान 0.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और बताया गया कि विश्व की 11 प्रतिशत काथलिक जनता एशियाई देशों में निवास करती है। इनमें 9.3 करोड़ काथलिक फिलिपिन्स में और 2,3 करोड़ भारत में निवास करते हैं।  

यूरोप में विश्व जनसंख्या का 20.4 प्रतिशत काथलिकों का है, उक्त दो वर्षों में जहाँ मात्र 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  इटली, पोलैण्ड और स्पेन जैसे देशों में अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक काथलिक लोग निवास करते हैं।

ओशियाना में 2023 के आँकड़ों के अनुसार, काथलिकों की संख्या 1.1 करोड़ रही।

पुरोहितों की संख्या हुई कम

2023 के अंत में, काथलिक विश्व के 3,041 धार्मिक और प्रेरितिक प्रशासनों में, 406,996 पुरोहित थे, जो 2022 की तुलना में 734 कम थे। भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि अफ्रीका (+2.7%) और एशिया (+1.6%) में वृद्धि हुई है तथा यूरोप में (-1.6%), ओशिनिया में (-1.0%) और अमरीका में (-0.7%) की कमी आई है।

कुल संख्या के संदर्भ में, वैश्विक स्तर पर पुरोहितों के पद के लिए उम्मीदवारों यानि गुरुकुल छात्रों की संख्या 2022 में 108,481 से घटकर 2023 में 106,495 हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 मार्च 2025, 11:38