कूरिया की आध्यात्मिक साधना : ‘अधिक जीयें’
फादर रॉबर्टो पासोलिनी, ओएफएम कैप
येसु अनंत काल को एक उपहार के रूप में प्रस्तुत करते हैं जिसे अपनाया जाना चाहिए, न कि एक वस्तु के रूप में जीता जाना। सुसमाचार में धनी युवक का दृष्टांत उन लोगों के बीच अंतर को दर्शाता है जो एक पुरस्कार के रूप में अनंत जीवन की तलाश करते हैं जबकि येसु का निमंत्रण है कि उनका अनुसरण करने के लिए हर सुरक्षा को छोड़ना है। युवक, अपने आप को अपने धन से अलग करने में असमर्थ था इसलिए, दुखी होकर चला गया।
पेत्रुस येसु से पूछता है कि जिन्होंने सब कुछ छोड़ दिया है उन्हें क्या मिलेगा, और येसु उन लोगों के लिए अनंत जीवन की प्रतिज्ञा करते हैं जो उस पर पूरा भरोसा करते हैं।
त्यागने की कठिनाई सभी को चिंतित करती है: हम जो हमें प्रिय है उसे छोड़ने से डरते हैं, भले ही जीवन हमें ऐसा करने के लिए मजबूर करता है। येसु हमें इस मार्ग का पूर्वाभास करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि अनंत काल पहले से मौजूद एक वास्तविकता बन जाए। कियारा कॉर्बेला पेत्रोलो का उदाहरण, जिसने बीमारी का सामना भरोसे के साथ किया, दिखाता है कि यहाँ धरती पर भी ईश्वर के साथ पूरी तरह जीना संभव है। यह त्याग नहीं है, बल्कि झूठी सुरक्षा से मुक्त होकर जीना है। संत योहन रचित सुसमाचार में, येसु ने खुद को एक चरवाहा कहा है जो अपनी भेड़ों को हरे भरे मैदानों में ले जाता है। उनकी आवाज हमें भय के घेरे से बाहर निकलकर सच्चा जीवन पाने के लिए प्रेरित करती है। यह रोटी के चमत्कार में प्रकट होता है: जो अपर्याप्त लगता, लेकिन येसु के हाथ में, आवश्यकता से अधिक हो जाता है। हालाँकि, भीड़ चमत्कार को गलत समझती है, वह आध्यात्मिक भोजन के बदले उनसे केवल भौतिक रोटी की तलाश करती है।
येसु ने बताया कि वे जीवन की सच्ची रोटी है। उनका मांस खाना और उनका रक्त पीना उनके जीवन में सहभागी होना है और उनके जीवन को अपनाना है। यूखारिस्ट केवल एक अनुष्ठान नहीं , बल्कि मसीह के साथ एक परिवर्तनकारी मिलन है। संत योहन, इसकी स्थापना का वर्णन करने के बजाय, पैर धोने पर जोर देते हैं, इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि सच्ची उपासना आपसी सेवा में प्रकट होती है।
अनंत काल कोई दूर का भ्रम नहीं, बल्कि एक सच्चाई है जो हमारे जीवन में तब साकार होती है जब हम अपने पास मौजूद थोड़ी सी चीज को भी भरोसे के साथ देना सीख जाते हैं। ईश्वर की नजर में, हमारे द्वारा किए गए हर प्रेमपूर्ण कार्य का अनंत मूल्य है: सब कुछ अनंत हो सकता है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here