MAP

कलाकारों की जयन्ती के लिए प्रेस सम्मेलन कलाकारों की जयन्ती के लिए प्रेस सम्मेलन  

कलाकारों एवं संस्कृति जगत की जयन्ती 15 – 18 फरवरी को रोम में

कलाकारों एवं संस्कृति जगत की जयन्ती रोम में 15 – 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह जयंती पोप फ्राँसिस द्वारा कला और संस्कृति में पहचानी जानेवाली क्षमता से प्रेरित है: “नई दुनिया का सपना देखना, इतिहास में नवीनता लाना और दुनिया में कुछ ऐसा करना जो पहले कभी नहीं देखा गया हो।”

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (रेई) : संस्कृति और शिक्षा के लिए परमधर्मपीठीय विभाग ने उन सभी लोगों को जयन्ती में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है, जो कला और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, भाईचारे और आध्यात्मिकता के इस अनुभव को जीने की आशा जगाने में योगदान दे सकते हैं।

संस्कृति और शिक्षा के लिए परमधर्मपीठीय विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल जोश तोलेंतीनो दी मेनडोंका ने बतलाया कि संत पापा का निमंत्रण इस चेतना को मजबूत करता है कि आशा एक वैश्विक मानवशास्त्रीय अनुभव है, जो हर संस्कृति के दिल में धड़कती है, और जो संवाद की सभी संभावनाएँ प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि हमें वास्तव में सुनना चाहिए कि विभिन्न संस्कृतियों के लोग आशा के बारे क्या कहते हैं। इस समय एक ठोस चुनौती है रचनात्मक अवसर पैदा करना जो हर किसी को आशा को पुनर्जीवित करने की अनुमति दे। कलाकारों और संस्कृति की दुनिया की इस जयंती का सबसे मजबूत पहलू यह है कि इसे वैश्विक मिलन के रूप में आयोजित किया गया है, क्योंकि यह पांच महाद्वीपों के एक सौ से अधिक देशों से दस हजार से अधिक प्रतिभागियों को एक साथ ला रही है।

जयन्ती समारोह के दौरान कलाकार एवं संस्कृति जगत से जुड़े सदस्य, 15 फरवरी को पवित्र द्वार में प्रवेश करेंगे। दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित कलात्मक और संग्रहालय संस्थानों के प्रमुख धार्मिक और कलात्मक विरासत के संवर्धन और प्रसारण के लिए नई भाषाओं और रणनीतियों का पता लगाने के लिए मिलेंगे। उनका संवाद धर्मों के सांस्कृतिक कोड के प्रसारण पर एक शैक्षिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ आगे बढ़ेगा।

प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन शनिवार शाम 6 बजे रोम के विया कोचिलात्सियोने 5 में होगा, जो उसी नाम की सड़क पर स्थित है जो तीर्थयात्रियों को संत पेत्रुस महागिरजाघर तक ले जाती है।

रविवार 16 फरवरी को पूर्वाहन 10 बजे संत पेत्रुस महागिरजागर में समारोही ख्रीस्त होगा जिसका अनुष्ठान पोप फ्राँसिस की अनुपस्थिति में कार्डिनल जोश तोलेंतीनो दी मेनडोंका करेंगे। शाम 8 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में ही जागरण प्रार्थना होगी। जो सबी के लिए खुली होगी।

सोमवार 17 फरवरी को उनकी मुलाकात पोप फ्राँसिस के साथ चिनेचित्ता फिल्म स्टूडियो में होनेवाली थी लेकिन पोप के अस्वस्थ होने के कारण नहीं हो पायेगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 फ़रवरी 2025, 12:35