MAP

सेवानिवृत, कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस के पार्थिव शरीर को गिरजाघर ले जाया जाता है सेवानिवृत, कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस के पार्थिव शरीर को गिरजाघर ले जाया जाता है  (ANSA)

सेवानिवृत, कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस का निधन, पोप की संवेदना

: पोप लियो 14वें ने पेरिस के महाधर्माध्यक्ष सेवनिवृत, दिवंगत कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस को 'अच्छे और उत्साही चरवाहे' के रूप में याद किया, जिनका 18 जुलाई को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (रेई) : पोप लियो 14वें ने फ्रांस की राजधानी के वर्तमान महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल लौरेंत उलरिक को फ्रांसीसी भाषा में भेजे गए एक शोक संदेश में पेरिस के महाधर्माध्यक्ष सेवानिवृत, कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका 18 जुलाई को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

अपने संदेश में, पोप ने पेरिस महाधर्मप्रांत के दिवंगत कार्डिनल के लिए शोक व्यक्त करनेवाले सभी लोगों के प्रति अपनी आध्यात्मिक निकटता और प्रार्थनाएँ व्यक्त कीं हैं, "जिनके वे बारह वर्षों तक अच्छे और उत्साही चरवाहे रहे।"

पेरिस के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल लौरेंत उलरिक को प्रेषित संदेश में पोप लियो ने कहा, "पेरिस के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष, कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस के देहांत की सूचना पाकर, मैं इस क्षति पर आपके प्रति अपनी आध्यात्मिक निकटता और प्रार्थनापूर्ण समर्पण व्यक्त करना चाहता हूँ...।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं विशेष रूप से दिवंगत के परिवार और प्रियजनों, मैसन मैरी-थेरेसा के देखभालकर्ताओं, जिन्होंने बीमारी के दौरान उनका साथ दिया, और साथ ही पेरिस के महाधर्मप्रांत के पुरोहितों और विश्वासियों, जिनके वे बारह वर्षों तक एक अच्छे और उत्साही चरवाहे रहे, के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूँ।"

इसके अलावा, संत पापा ने प्रार्थना की कि, "अपने अंतिम दिनों में, अपने शरीर में मसीह के क्रूस में सहभागी होने के बाद, पुनर्जीवित प्रभु अब उन्हें अपने विश्राम, शांति और प्रकाश के घर में स्वागत करें।"

अंत में, पोप लियो ने उनके लिए "ईश्वरीय गुरु द्वारा वफादार प्रबंधकों को दिए गए पुरस्कार" की प्रार्थना की, तथा पूरे हृदय से उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

कार्डिनल आंद्रे विंग्ट-ट्रॉइस का अंतिम संस्कार, 23 जुलाई को सुबह 10 बजे पेरिस के नोट्रे-डेम महागिरजाघर में होगा, जिसकी अध्यक्षता पेरिस के महाधर्माध्यक्ष लौरेंत उलरिक करेंगे।

फ्राँस की कलीसिया के एक प्रमुख व्यक्तित्व, कार्डिनल विंग्ट-ट्रोइस 2007 से 2013 तक फ्रांस के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष और 2005 से 2017 तक फ्रांस की राजधानी के महाधर्माध्यक्ष रहे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 जुलाई 2025, 16:38