MAP

संत पापा लियो बुधवारीय आमदर्शन समारोह में संत पापा लियो बुधवारीय आमदर्शन समारोह में 

संत पापाः हमारी वार्ता हममें चंगाई लाये

संत पापा लियो ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत अपने बुधवारीय आमदर्शन की पुनः शुरूआत की। उन्होंने बहरे और गूंगे व्यक्ति की चंगाई पर चिंतन करते हुए संचार के स्वरुप द्वारा अपने और दूसरों में चंगाई लाने का आहृवान किया।

वाटिकन सिटी

संत पापा ने आमदर्शन हेतु संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में एकत्रित सभी युवाओं, विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा प्रिय भाइयो एवं बहनों सुप्रभात।

इस धर्मशिक्षा माला के संग ही हम अपने येसु के सार्वजनिक जीवन की यात्रा का समापन करेंगे जो मुलाकातों, दृष्टांतों और चंगाईयों से चिह्नित है।

संत पापा ने कहा कि इस समय भी जहाँ हम रहते हैं चंगाई की आवश्यकता है। हमारी दुनिया एक हिंसा और घृणा के ऐसे माहौल का साक्ष्य प्रस्तुत कर रही है जो मानवीय गरिमा को कलंकित करता है। हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो सोशल मीडिया से जुड़े "बुलिमिया" से ग्रस्ति होता जा रहा है: हम अत्यधिक संबंध से जुड़े हैं, छवियों से घिरे हुए हैं, कभी-कभी तो वो झूठी या विकृति से भरी हैं। हम कई संदेशों से वशीभूत हैं जो हमारे अंदर विरोधाभासी भावनाओं के तूफ़ान पैदा करती हैं।

हमारी व्यक्तिगत आंतरिक अनुभूति

ऐसी परिस्थिति में, हमें संभवतः ऐसा लगता है कि हम अपने को सारी चीजों से विमुख कर लें। हमें अपने में और कुछ भी नहीं सुनने का विकल्प चुनने-सा लगता है। यहां तक कि हम अपने कार्यों में नसमझी को पाते हैं, जहाँ संचार की कमी, यद्यपि हम इसके कितने भी निकट क्यों न हों, अति साधारण और अत्यधिक गहरी चीजों को व्यक्त नहीं कर पाने की अयोग्यता हममें यह प्रलोभन उत्पन्न करती है कि हम अपने को चुप्पी में बंद कर लें।

बहरा और गूंगा

इस संदर्भ में, आज मैं संत मरकुस के सुसमाचार में उस अंश पर चिंतन करना चाहूँगा जो हमें उस व्यक्ति को प्रस्तुत करता है जो बहरा है जिसे बोलता में कठिनाई है। ऐसा हमारे लिए भी होता है, यह व्यक्ति अपने में शायद बोलना बंद कर दिया है क्योंकि वह नसमझी का शिकार होता है। वह अपने में चुपचाप रहता है क्योंकि वह दूसरों के द्वारा घायल है वह अपने में निराश अनुभव करता है क्योंकि उसने कुछ बातें सुनी है। वास्तव में, वह येसु के पास चंगाई हेतु नहीं आता है बल्कि उसे दूसरे येसु के पास लेकर आते हैं। हम अपने में यह सोच सकते हैं कि जो उसे स्वामी के पास लेकर आते हैं वे उसके अकेलेपन की स्थिति से चिंतित थे। इस तरह के लोगों में ख्रीस्तीय समुदाय कलीसिया की छवि को देखती है जो हर व्यक्ति को येसु के पास लेकर आते जिससे वह उनकी आवाज सुन सके। यह घटना गैर-यहूदी प्रांत में होती है अतः हम यहाँ उस संदर्भ को पाते हैं जहाँ अन्य आवाजें ईश्वर की आवाज को दबा देती  हैं।

संत पापा लियो ने कहा कि उस व्यक्ति के संबंध में येसु का व्यवहार शुरू में विचित्र लगता है क्योंकि वे उस व्यक्ति को भीड़े से अलग दूर ले जाते हैं। यह हमारे लिए उसके अकेलेपन को और भी बढ़ावा देने जैसा लगता है, लेकिन निकटता से देखने पर यह हमें इस बात को समझने में मदद करता है कि उस व्यक्ति की चुप्पी और अकेले रहने के पीछे कौन-सी बातें छिपी हैं, हमारे लिए ऐसा लगता है मानों येसु निकटता और एकात्मकता की चाह से भली-भांति वाकिफ हैं।

येसु की निकटता

येसु सर्वप्रथम उसे अपनी निकटता प्रदान करते हैं, उनके कार्य हमारे लिए एक गहरे मिलन की बातें व्यक्त करते हैं, वे उस व्यक्ति के कानों और जीभ का स्पर्श करते हैं। हम येसु को बहुत अधिक शब्दों का उपयोग करने हुए नहीं देखते हैं, वे उसे केवल एक ही जरुरी बात कहते हैं, खुला जा। मारकुस के द्वारा आरामाईक में उपयोग किया गया शब्द “एफेता” हमें वाणी और सांसों को व्यक्त करती है जो जीवन का कारण है। यह साधारण और सुन्दर शब्द अपने में उस व्यक्ति के लिए एक निमंत्रण की भांति है जो अपने में सुनना और बोलना बंद कर दिया है। यहाँ हमारे लिए ऐसा प्रतीत होता है मानों येसु उसे कह रहे हों, इस भयभीत करने वाली दुनिया में अपने को खोलो। अपने को उन संबंधों के लिए खोलो जिनसे तुम निराश हो। तुम उस जीवन के लिए अपने को खोलो जिसका परित्याग तुमने किया है। अपने में बंद रहना, वास्तव में, कभी एक समाधान नहीं है।

संत पापाः वार्ता में चंगाई हेतु प्रार्थना करें

वार्ता में चंगाई हेतु प्रार्थना

संत पापा लियो ने कहा कि येसु के मिलन उपरांत वह व्यक्ति न केवल बोलने लगता है बल्कि सारी चीजों को सही तरीके से करने लगता है। सुसमाचार लेखक के द्वारा इस क्रिया विशेषण का उपयोग हमारे लिए कुछ और ही चीजों को, उसके चुपचाप रहने के कारण स्वरुप व्यक्त करता है। शायद वह व्यक्ति अपने में बोलना बंद कर दिया होगा क्योंकि उसने यह अनुभव किया कि वह चीजों को सही रूप में नहीं कह रहा था, शायद वह अपने में अधूरा था। हम सभी अपने में नसमझी का अनुभव करते और इसका शिकार होते हैं। हमें चाहिए कि हम अपने लिए ईश्वर से निवेदन करें कि वे हमारी वार्ता करने के तरीके को चंगाई प्रदान करें, न केवल प्रभावकारी होने हेतु बल्कि अपने वचनों से दूसरों को चोट न पहुंचाने के लिए।

येसु को जानें

सही ढंग से बोलने सीखना एक यात्रा की शुरुआत है, न कि इसका अंत। दरअसल, येसु उस व्यक्ति को यह बताने से मना करते हैं कि उसके साथ क्या हुआ। येसु को सही अर्थ में जानने के लिए, हमें एक यात्रा करने की जरुरत है, हमें उनके साथ रहने और उनके दुःखभोग का भी अनुभव करने की आवश्यकता है। जब हम उन्हें अपमानित और पीड़ित होते देखते हैं, जब हम क्रूस पर उनकी मुक्तिदायी शक्ति का अनुभव करते हैं तब हम कह सकते हैं कि हमने उन्हें सचमुच जान लिया है। येसु के शिष्य बनने का कोई छोटा रास्ता नहीं है।

कलीसिया के लिए निवेदन

प्रिय भाइयो एवं बहनों संत पापा लियो ने कहा कि हम येसु से निवेदन करें कि वे हमें ईमानदारी और विवेक में वार्ता करने की शिक्षा दें। हम उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें जो दूसरों की बातों से अपने को घायल पाते हैं। हम कलीसिया के लिए प्रार्थना करें जिससे वह लोगों को येसु के पास लाने के अपने कार्य में कभी असफल न हो, ताकि दूसरे उनके वचन को सुन सकें, उन्हें चंगाई मिल सकें, और बदले में वे उनके मुक्ति संदेश को प्रसारित कर सकें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 जुलाई 2025, 11:07