MAP

सन्त पापा लियो 14 वें सन्त पापा लियो 14 वें  

26 जून को सन्त पापा लियो ने किया ट्वीट

सन्त पापा लियो ने विश्व में बढ़ती अशांति तथा हथियारों के अति उपयोग पर गहन चिन्ता व्यक्त करते हुए राष्टाध्यक्षों का आह्वान किया है कि अन्तरराष्ट्रीय कानून की बहाली एवं विश्व शांति की स्थापना का वे हर सम्भव प्रयास करें।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 27 जून 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा लियो ने विश्व में बढ़ती अशांति तथा हथियारों के अति उपयोग पर गहन चिन्ता व्यक्त करते हुए राष्टाध्यक्षों का आह्वान किया है कि अन्तरराष्ट्रीय कानून की बहाली एवं विश्व शांति की स्थापना का वे हर सम्भव प्रयास करें।

कानून का सम्मान करें

गुरुवार को प्रकाशित अपने पहले ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लियो 14 वें ने लिखाः यह अत्यन्त  निराशाजनक है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून और मानवीय कानून की ताकत अब बाध्यकारी नहीं लगती, बल्कि इसकी जगह दूसरों पर हावी होने के कथित अधिकार ने ले ली है। यह मानवता और राष्ट्रों के नेताओं के लिए अयोग्य ही नहीं अपितु एक शर्मनाक तथ्य है।

युद्ध शांति नहीं लाते

इसी प्रकार, गुरुवार को ही एक दूसरे ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लियो 14 वें ने प्रश्न कियाः सदियों के इतिहास के बाद हम कैसे मान सकते हैं कि युद्ध की घटनाएँ शांति लाती हैं और उन लोगों के खिलाफ़ नहीं जातीं जो युद्ध करते हैं? बिना सामंजस्य और आम भलाई से प्रेरित साझा दृष्टिकोण से सम्बन्धित कल की नींव रखने की उम्मीद हम कैसे कर सकते हैं?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 जून 2025, 11:23