मोन्सिन्योर सालास कास्टानेडा संत पापा की यात्राओं के नए समन्वयक
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार 21 जून 2025 : "संत पापा लियो 14वें ने राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग के अधिकारी, मोन्सिन्योर जोस नाहुम जैरो सालास कास्टानेडा को प्रेरितिक यात्राओं के समन्वयक की भूमिका सौंपी है। यह समाचार राज्य सचिवालय के खाते "टेर्ज़ा लॉजिया" द्वारा एक्स पर प्रकाशित किया गया।
कार्डिनल जॉर्ज कूवाकाड, जो 2021 से संत पापा फ्राँसिस की यात्राओं के प्रभारी थे, उन्हें पिछले दिसंबर में कार्डिनल बनाया गया था और 21 जनवरी 2025 से अंतरधार्मिक संवाद के लिए गठित विभाग के प्रीफेक्ट बने।
मोन्सिन्योर जोस नाहुम जैरो सालास कास्टानेडा का जन्म 11 जुलाई, 1978 को सांता क्लारा, डुरंगो राज्य (मेक्सिको) में हुआ था। डुरंगो के महाधर्मप्रांत के लिए 4 दिसंबर, 2008 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया। उन्होंने रोम में पोंटिफिकल लाटेरन विश्वविद्यालय से कैनन लॉ में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1 जुलाई 2013 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश करने के बाद, उन्होंने बुरुंडी (2013-2016), इराक (2016-2019) और हंगरी (2019-2023) में पोंटिफिकल प्रतिनिधित्व में सेवा की, सितंबर 2021 में - 52वें अंतर्राष्ट्रीय यूखारीस्तीय कांग्रेस के अवसर पर - और अप्रैल 2023 में संत पापा फ्राँसिस की दो प्रेरितिक यात्राओं के आयोजन में भाग लिया।
1 जुलाई 2023 से, वे राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग के अधिकारी रहे हैं, जहाँ उन्होंने कलीसिया सांख्यिकी के केंद्रीय कार्यालय के प्रमुख की भूमिका भी निभाई, पोंटिफिकल ईयरबुक और इसके आगामी डिजिटलीकरण का संपादन किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here