स्वर्गारोहन का महापर्व : पोप लियो का एक्स संदेश
स्वर्गारोहन के दिन प्रभु येसु ख्रीस्त ने अपना मिशन पूरा कर स्वर्ग वापस लौटते समय सभी विश्वासियों को पिता ईश्वर का मिशन सौंपा। इसी की याद पोप लियो 14वें ने अपने X संदेश में दिलायी है।
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 29 मई 2025 (रेई) : आज प्रभु के स्वर्गारोहन का महापर्व है। इस अवसर पर संत पापा लियो 14वें ने विश्वासियों को प्रभु द्वारा हमें सौंपे गये मिशन की याद दिलायी एवं मिशन को पूरा करने के लिए पवित्र आत्मा से प्रार्थना की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रभु का स्वर्गारोहन महापर्व हमारी निगाहें स्वर्ग की ओर उठाती हैं। यह हमें उस मिशन की भी याद दिलाता है जो प्रभु येसु ने हमें इस धरती पर सौंपा है। पवित्र आत्मा हमें इसे ईमानदारी से पूरा करने में मदद करे!”
पास्का के 40वें दिन प्रभु का स्वर्गारोहन हो गया था। लेकिन कई देशों में यह पर्व रविवार के दिन मनाया जाता है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
29 मई 2025, 15:43