दुमका धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष बने फादर सोनातान किस्कू
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शनिवार 12 अप्रैल 2025 : संत पापा ने संत पापा ने शनिवार 12 अप्रैल को दुमका धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में फादर सोनातान किस्कू को नियुक्त किया है, जो अब तक दुमका धर्मप्रांत के विकर जनरल और संत मरिया पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।
बायोडाटा
नव नियुक्त धर्माध्यक्ष सोनातन किस्कू का जन्म 15 मई 1969 को दुमका धर्मप्रांत के कौदिया में हुआ था। 15 अप्रैल 2002 को उनका उसी धर्मप्रांत के लिए पुरोहिताभिषेक किया गया। लखनऊ में संत पॉल माइनर सेमिनरी में अध्ययन करने के बाद, उन्होंने कलकत्ता में मॉर्निंग स्टार कॉलेज में दर्शनशास्त्र और पुणे में पेपल सेमिनरी में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया। उन्होंने रोम स्थित पांटिफिकल उर्बानियाना विश्वविद्यालय से कैनन लॉ में लाइसेंस प्राप्त किया।
उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया: तोराई के सहायक पल्ली पुरोहित (2002-2004); धर्मप्रांतीय वोकेशन सेंटर के निदेशक (2007-2008); धर्मप्रांतीय बर्सार (2008-2013); धर्मप्रांतीय चांसलर (2008-2021); कानूनी मामलों के अधिकारी (2008 से); गोपीकांदर के ख्रीस्तीय समुदायों की प्रेरितिक देखभाल के लिए जिम्मेदार (2012-2014); युवा पुरोहितों के प्रभारी (2013 से); बुजुर्ग एवं बीमार पुरोहितोंयों के प्रभारी(2014 से); विकार जनरल (2015 से); सामाजिक विकास केंद्र के निदेशक (2015-2023); संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव (2015 से); झारखंड और अंडमान द्वीप समूह के बेसिक इक्लेशियल समुदायों के क्षेत्रीय निदेशक (2021 से)। 2023 से वे दुमका में संत मरिया पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here