MAP

जेमेली अस्पताल जेमेली अस्पताल 

पोप को सांस लेने में तकलीफ, अवेध्य वेंटिलेशन चालू

शुक्रवार शाम को वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पोप फ्राँसिस की सांस लेने की स्थिति एक अलग ब्रोन्कोस्पाज्म (सूक्ष्मश्वासनली की दीवारों में मांसपेशियों के अचानक संकुचन) के बाद बिगड़ गई। पोप को तुरंत नॉनइनवैसिव वेंटिलेशन (अवेध्य वायु संचार) पर रखा गया, जिसका सही असर हो रहा है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 1 मार्च 2025 (रेई) : संत पापा ने शुक्रवार दोपहर को, सुबह श्वसन फिजियोथेरेपी और प्रार्थनालय में प्रार्थना के बीच बारी-बारी से समय बिताने के बाद, सांस लेने में तकलीफ महसूस की। 

उन्हें उल्टी हुई, जिसके कारण उनकी श्वसन स्थिति अचानक बिगड़ गई।

पोप को तुरंत ब्रोन्कियल एस्पिरेशन (उनके वायुमार्ग को साफ करने के लिए) दिया गया और उन्हें अवेध्य यांत्रिक वेंटिलेशन पर रखा गया, जिससे उनके ऑक्सीजन के स्तर में सुधार हुआ।

वे हर समय सचेत और जागरूक हैं और चिकित्सीय उपचारों में सहयोग कर रहे हैं।

इसलिए, स्वास्थ्य की संभावित स्थिति सुरक्षित बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह वे पवित्र परमप्रसाद प्राप्त किये।

शुक्रवार शाम को वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी यह बयान ऐसे समय में आया है जब पोप का रोम के जेमेली अस्पताल में डबल निमोनिया का इलाज चल रहा है। उन्हें श्वसन नली के संक्रमण के बाद शुक्रवार, 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पृथक ब्रोन्कोस्पाज़्म की घटना के बाद पोप की चिकित्सीय​​ स्थिति का आकलन करने में लगभग 24 से 48 घंटे लगेंगे।

वेंटिलेशन के कारण, उनकी स्थिति (गैस विनिमय मूल्य) पहले के स्तर पर वापस आ गई है।

अपडेट 28 फरवरी 2025, शाम 8.05 बजे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 मार्च 2025, 10:20