MAP

जेमेली अस्पताल जेमेली अस्पताल  (vincenzo livieri)

अस्पताल में भर्ती पोप फ्राँसिस की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है

पोप फ्राँसिस की नैदानिक स्थिति में चिकित्सा के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दिख रही है। रोग के निदान पर सतर्कता जारी है। आज सुबह पोप ने अपने चैपल में प्रार्थना की, जबकि दोपहर को उन्होंने आराम करने और काम करने में बिताया।

वाटिकन न्यूज

शनिवार शाम, 8 मार्च को, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पोप फ्राँसिस के स्वास्थ्य पर निम्नलिखित अपडेट दिये:

पिछले कुछ दिनों से संत पापा की नैदानिक ​​स्थिति स्थिर बनी हुई है और इसके परिणामस्वरूप, उपचारों के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दिख रही है।

इसलिए धीरे-धीरे, हल्का सुधार हो रहा है।

संत पापा को कभी बुखार नहीं रहा। श्वास गैस विनिमय में सुधार हुआ है; रक्त रसायन और रक्त गणना परीक्षणों (खून जाँच) के परिणाम स्थिर हैं।

आनेवाले दिनों में भी इन आरंभिक सुधारों पर नजर रखने के लिए, डॉक्टरों ने विवेकपूर्ण ढंग से कहा है कि रोग के निदान पर सतर्कता अभी भी जारी है।

आज सुबह, पवित्र परमप्रसाद ग्रहण करने के बाद, पोप ने अस्पताल के अपने कमरे स्थित चैपल में प्रार्थना की, जबकि दोपहर को उन्होंने आराम और काम जैसी गतिविधियों के साथ व्यतीत किया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने यह भी कहा :

जैसा कि निर्धारित किया गया था, पोप को दिन के दौरान नाक की नलिकाओं के माध्यम से उच्च-प्रवाह ऑक्सीजन आपूर्ति पर रखा गया और रात में नॉन-इनवेसिव यांत्रिक वेंटिलेशन पर रखा जाएगा।

पोप फ्राँसिस कल से शुरू होनेवाले आध्यात्मिक साधना में रोमन क्यूरिया के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़ेंगे। पोप के देवदूत प्रार्थना के दौरान दिये जानेवाले संदेश को लिखित रूप में प्रकाशित किया जाएगा, जैसा कि पिछले रविवार को किया गया था।

कल, उनकी चिकित्सीय स्थिति की स्थिरता को देखते हुए, चिकित्सा अद्यतन प्रकाशित नहीं किया जायेगा, लेकिन प्रेस कार्यालय फिर भी पत्रकारों को जानकारी उपलब्ध कराएगा।

नया अपडेट 8 मार्च 2025 को 19:53 बजे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 मार्च 2025, 22:10