MAP

बम्बिनो जेसु अस्पताल के बाल मरीजों की ओर से पोप को संदेश

रोम के बम्बिनो जेसु अस्पताल में भर्ती बच्चों ने संत पापा फ्राँसिस के लिए कार्ड बनाकर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ दी हैं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 11 मार्च 2025 (रेई) : पोप फ्राँसिस जब रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं, बम्बिनो जेसू बाल चिकित्सा अस्पताल के छोटे मरीजों ने चित्र के साथ संदेश, सलाह और कविता लिखकर उनके स्वास्थ्य की कामना किये हैं।  

रोम का बम्बिनो जेसु बाल अस्पताल वाटिकन द्वारा संचालित एक निजी अस्पताल है।

बम्बिनो जेसू के नन्हें मरीजों ने पोप फ्राँसिस को संबोधित करते हुए, अपना समय कैसे व्यतीत करें, इस पर ‘सलाह’ के साथ बहुत सारे चित्र बनाए हैं, जो उनकी तरह ही कई हफ़्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। सुझावों में से एक यह भी है कि उनका इलाज छोटे बच्चों के साथ बम्बिनो जेसू में करवाया जाए, जो जनिकोलो पहाड़ी पर स्थित है जहाँ से संत पेत्रुस के गुंबद को देखा जा सकता है।

अस्पताल में भर्ती जुलिया नाम की बच्ची ने अस्पताल की खिड़की से सुन्दर दृश्य को दर्शाते हुए अपने कार्ड में लिखा, “प्यारे पोप फ्राँसिस, हमारे अस्पताल में भर्ती होईये। देखिये कितना सुन्दर दृश्य हैं, आपका आवास भी यहीं है।”

न केवल सलाह, बल्कि शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सामीप्य के संदेश भी हैं। निको के चित्र में लिखा है, "मेरी प्रार्थना आपके लिए है।" और फिर से माँ ओल्गा और एलेसेंड्रो लिखते हैं, "प्रिय पोप फ्राँसिस, हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं ताकि आपका अस्पताल में भर्ती होना आसान हो जाए।" क्लौदिया ने अपने चित्र में पोप फ्राँसिस का हाथ थामते हुए लिखा है, "आप और मैं एक साथ।"

वहीं जुलिया, यूजेनियो, एवलिना, अलदो, अमेलिया, सोफिया, अलेक्स और निकोले ने पोप के लिए एक कविता लिखी है, "अस्पताल में पोप की हालत देखकर हम सभी को बुरा लग रहा है, हम उनके बारे में सोचते हैं, बेचारे, कि वे बीमार महसूस कर रहे हैं। हम उनसे स्नेहपूर्वक कहते हैं, पोप फ्राँसिस, हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 मार्च 2025, 15:21