MAP

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर  (ANSA)

पोप फाँसिस :"अपने बच्चे को खोनेवाले माता-पिता को नाम देने के लिए कोई शब्द नहीं"

मासिक पत्रिका "पियात्सा सन पिएत्रो" में पोप फ्राँसिस ने चिंसिया नाम की एक माँ के पत्र का जवाब दिया है, जिसने एक कार दुर्घटना में अपने 21 वर्षीय बेटे को खो दिया। अपने संदेश में पोप फ्राँसिस ने संत जॉन पॉल द्वितीय का हवाला दिया है: "ऐसी कोई भी बुराई नहीं है जिससे ईश्वर अधिक अच्छाई निकालने न जानते हों।"

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 फरवरी 2025 (रेई) : "बच्चे को खोनेवाले माता या पिता को सांत्वना देने के लिए शब्द भी नहीं हैं। जो पत्नी अपने पति को खो देती है वह विधवा होती है। जो पति अपनी पत्नी को खो देता है वह विधुर होता है। जो बच्चा अपने माता-पिता को खो देता है वह अनाथ होता है। लेकिन जो माता-पिता अपने बच्चे को खो देते हैं उनके लिए कोई शब्द नहीं है।" यही पोप फ्राँसिस ने पियात्सा सन पिएत्रो के पन्नों पर लिखा है।

फादर एनत्सो फोर्तुनातो द्वारा निर्देशित मासिक पत्रिका जो विश्वास, आध्यात्मिकता और दैनिक जीवन के विषयों को जगह देती है, हर महीने एक पत्र का जवाब देती है। और इस बार यह एक महिला का पत्र है जिसने अपने बेटे को मरते देखा है।

चिंत्सिया नामक एक माँ की त्रासदी, जिसने एक कार दुर्घटना में अपने 21 वर्षीय बेटे को खो दिया, पोप को बहुत प्रभावित की। संत पापा ने अपने संदेश में कहा, "येसु, जो हमारे साथ रोते हैं, हमारे दिलों में सभी उत्तर बो देंगे, जिनकी हम तलाश कर रहे हैं।"

संत पापा अपने ये संदेश अस्पताल में भर्ती होने से पहले लिखे हैं जिसमें वे संत जॉन पॉल द्वितीय को उद्धृत करते हुए लिखते हैं: "कोई भी बुराई ऐसी नहीं है, जिससे ईश्वर न जान सकें कि किस तरह अधिक अच्छाई निकाली जाए।"

पियात्सा सन पिएत्रो के पन्नों से, यांगून के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल चार्ल्स बो, म्यांमार की कठिन परिस्थिति, कलीसिया की प्रतिबद्धता और संघर्ष से पीड़ित देश में शांति के लिए पोप की निरंतर अपील के बारे में बात करते हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 फ़रवरी 2025, 16:10