MAP

2022.04.12 माडले का महागिरजाघऱ 2022.04.12 माडले का महागिरजाघऱ 

म्यांमार के मंडाले में काथलिक पुरोहित की हत्या

म्यांमार में मांडले महाधर्मप्रांत के 44 वर्षीय धर्मप्रांतीय पुरोहित डोनाल्ड मार्टिन, देश में रक्तपात मचाने वाले गृहयुद्ध में मारे गए पहले बर्मी काथलिक पुरोहित हैं, जिनकी हत्या अज्ञात लोगों द्वारा पल्ली के परिसर में की गई।

वाटिकन न्यूज

मांडले, शनिवार 15 फरवरी 2025 (फ़ीदेस) : मांडले महाधर्मप्रांत के 44 वर्षीय धर्मप्रांतीय पुरोहित डोनाल्ड मार्टिन, देश में रक्तपात मचाने वाले गृहयुद्ध में मारे गए पहले बर्मी काथलिक पुरोहित हैं। चाकू के घावों से क्षत-विक्षत और विकृत निर्जीव शरीर, कल 14 फरवरी को सुबह 6 बजे, कुछ पल्लीवासियों को लूर्द की माता मरियम पल्ली के परिसर में मिला, जहां वे पल्ली पुरोहित थे। यह पल्ली श्वे बो जिले के कान ग्यी ताव गांव में स्थित है, जो सागाइंग क्षेत्र का हिस्सा है। फ़ीदेस सूत्रों के अनुसार, पुरोहित को हिंसा और क्रोध के कारण चाकू से कई बार मारा गया था। हत्या की खूनी प्रकृति से पता चलता है कि यह एक लक्षित हमला था, जिसके कारणों की अभी जांच होनी है, साथ ही हत्यारों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है: व्यापक हिंसा के संदर्भ में यह आसान नहीं होगा, जबकि विपक्षी मिलिशिया और बर्मी सेना के बीच झड़पें जारी हैं।

इस धटना ने स्थानीय समुदाय में सदमा और गहरा दुख दिया है। श्रद्धालु हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान जानने के लिए काम कर रहे हैं। उत्तरी म्यांमार का सागाइंग क्षेत्र उन क्षेत्रों में से एक है, जहां पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज और बर्मी सेना के बीच लड़ाई और टकराव रोजाना आम बात है।

44 वर्षीय, फादर डोनाल्ड मार्टिन का 2018 में पुरोहिताभिषेक किया गया था। गृहयुद्ध के दौरान, उन्होंने अपना कार्य उत्साह, विश्वास और आज्ञाकारिता के साथ किया, पल्ली में संस्कारों का संचालन किया और पीड़ित समुदाय के करीब रहने की कोशिश की। इसके अलावा, कई अन्य पुरोहितों की तरह, उन्होंने पूरे क्षेत्र में फैले विस्थापित लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया, तथा उन्हें आध्यात्मिक सांत्वना और भौतिक सहायता प्रदान की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 फ़रवरी 2025, 15:06