भारत की कलीसिया को चार नये गड़ेरिये मिले
वाटिकन न्यूज
वटिकन सिटी, शनिवार 08 फरवरी 2025 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 फरवरी को विशाखापटनम महाधर्मप्रांत के लिए महाधर्माध्यक्ष के रुप में धर्माध्यक्ष उदुमाला बाला शोरेड्डी को, जलपाईगुड़ी धर्मप्रांत के लिए धर्माध्यक्ष के रुप में फादर फेबियन टोप्पो को, शिलांग महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में फादर बर्नार्ड लालू को और नेय्याट्टिनकारा धर्मप्रांत के लिए फादर सेल्वाराजन दासन को धर्माध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया।
विशाखापटनम महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष उदुमाला बाला शोरेड्डी
संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 फरवरी को धर्माध्यक्ष उदुमाला बाला शोरेड्डी को विशाखापटनम मेट्रोपोलिटन महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है, अब तक वे वारंगल के धर्माध्यक्ष रहे हैं।
बायोडाटा
धर्माध्यक्ष उदुमाला बाला शोरेड्डी का जन्म 18 जून 1954 को गुडूर में हुआ था। 20 फरवरी 1979 को उन्हें वारंगल धर्मप्रांत के लिए पुरोहिताभिषेक किया गया।
पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया: 1979-1980: दोर्नाकल में सहायक पल्ली पुरोहित; 1980-1984: प्रोडुटुर में पल्ली पुरोहित; 1984-1985: रवि नुथला में पल्ली पुरोहित; 1985-1986: चेरुमादारम में पल्ली पुरोहित; 1986-1987: धर्मप्रात के वित्तीय प्रशासक और चांसलर; 1987-1990: संत जॉन्स रीजनल सेमिनरी, हैदराबाद में प्रॉक्यूरेटर और धर्मशिक्षा शिक्षक; 1990-1994: रोम के अलफोंसियनुम में नैतिक धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की 1997-2006: संत जॉन्स रीजनल सेमिनरी, हैदराबाद के रेक्टर।
13 अप्रैल 2013 को वारंगल धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा 23 मई को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया।
सितंबर 2022 से 9 अप्रैल 2024 तक वे (तेलंगाना) खम्मम के प्रेरितिक प्रशासक थे।
जलपाईगुड़ी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फेबियन टोप्पो
संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 फरवरी को जलपाईगुड़ी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष क्लेमेंट तिर्की द्वारा प्रस्तुत त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर जलपाईगुड़ी धर्मप्रांतीय परोहित फादर फेबियन टोप्पो को नियुक्त किया है, जो अब तक कलकत्ता में मॉर्निंग स्टार क्षेत्रीय सेमिनरी और कॉलेज के प्रोफेसर और आध्यात्मिक निदेशक रहे हैं।
बायोडाटा
नवनियुक्त धर्माध्यक्ष फेबियन टोप्पो का जन्म 21 दिसंबर 1960 को छत्तीसगढ़ के जशपुर धर्मप्रांत के दारुपिसा में हुआ था। उन्होंने पेपल सेमिनरी पुणे में दर्शनशास्त्र और रोम में परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की और फिर रोम में परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय में बाइबिल धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, साथ ही प्रशासनिक कैनन लॉ में डिप्लोमा भी प्राप्त किया।
3 दिसंबर, 1994 को जलपाईगुड़ी के धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।
पुरोहित बनने के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया: जलपाईगुड़ी में उम्मीदवारों के भवन के निदेशक और ख्रीस्तीय एकता वर्धक और अंतरधार्मिक संवाद के लिए गठित समिति के निदेशक (1994-1998), मोंग्रादग्नि में शांति रानी के पल्ली पुरोहित (1998-2001), प्रोफेसर (2002-2007) और कलकत्ता में मॉर्निंग स्टार क्षेत्रीय सेमिनरी और कॉलेज के प्रशासक (2020-2021)।
2016 से वे कलकत्ता में मॉर्निंग स्टार क्षेत्रीय सेमिनरी और कॉलेज में बाइबिल धर्मशास्त्र के प्रोफेसर और आध्यात्मिक निदेशक हैं।
नेय्याट्टिनकारा के सहायक धर्माध्यक्ष डी. सेल्वाराजन
संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 फरवरी को फादर सेल्वाराजन दासन को नेय्याट्टिनकारा धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक वे तिरुपुरम में संत फ्रांसिस जेवियर के न्यायिक विकर और पल्ली पुरोहित हैं।
वायोडाटा
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष सेल्वाराजन दासन का जन्म 27 जनवरी 1962 को नेय्याट्टिनकारा धर्मप्रांत के वलियाविला में हुआ था। उन्होंने अलवे में संत जोसेफ पोंटिफिकल सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और यूनिवर्सिटी कथलिक डे लौवेन में कैनन लॉ में लाइसेंस और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
23 दिसंबर 1987 को त्रिवेन्द्रम के मेट्रोपोलिटन महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।
अपने पुरोहिताभिषेक के बाद, उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया:
मुथियाविला में संत अल्बर्ट पल्ली के पल्ली पुरोहित(1988-1994); त्रिवेंद्रम मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के धर्मशिक्षा केंद्र के निदेशक (1991-1995); चिन्नाथुराई में संत जूड पल्ली के पल्ली पुरोहित (1994-1995); मणिक्कापुरम में संत तेरेसा पल्ली के पल्ली पुरोहित (1995); त्रिवेंद्रम ट्रिब्यूनल के बॉन्ड के डिफेंडर और पादरी के निदेशक (2001-2003); मारानेल्लूर में सेंट पॉल के पैरिश पुजारी और स्कूलों के निदेशक (2001-2008); नेय्याट्टिनकारा ट्रिब्यूनल के बॉन्ड के डिफेंडर (2001-2011); कॉलेज ऑफ कंसल्टर्स और आर्थिक मामलों के लिए धर्मप्रांतीय समिति सदस्य (2007 से); निष्कलंक गर्भागमन महागिरजाघऱ के चांसलर और पल्ली पुरोहित (2008-2014); पवित्र हृदय पल्ली के पल्ली पुरोहित और लोगोस पास्टोरल सेंटर के निदेशक (2014-2019)।
2011 से वे नेय्यातिनकारा के न्यायिक विकर हैं और 2019 से तिरुपुरम में संत फ्रांसिस जेवियर पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।
शिलांग महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष बर्नार्ड लालू
संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 8 फरवरी को शिलांग महानगर महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में उसी महाधर्मप्रांत के धर्मप्रांतीय पुरोहित फादर बर्नार्ड लालू को नियुक्त किया है, जो अब तक शिलांग महाधर्मप्रांत के चांसलर और लैटुमख्राह में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम महागिरजाघऱ के पल्ली पुरोहित रहे हैं।
बायोडाटा
नवनियुक्त धर्माध्यक्ष बर्नार्ड लालू का जन्म 16 जून 1976 को मेघालय के लैटलिंगकोट में, शिलांग के मेट्रोपोलिटन महाधर्मप्रांत में हुआ था। उन्होंने क्राइस्ट कॉलेज, शिलांग में दर्शनशास्त्र और दर्शनशास्त्र एवं धर्मशास्त्र संस्थान ज्ञानदीप, पुणे में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया।
30 अप्रैल 2006 को शिलांग के मेट्रोपोलिटन महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।
अपने अभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया: ऊपरी शिलांग में संत पॉल पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित (2006-2007); क्राइस्ट कॉलेज, शिलांग के ट्रस्टी (2007-2009); शिलांग में संत पॉल सेमिनरी में अध्ययन की जिम्मेदारी के साथ डीन (2009-2015); लैतुमखरा में डिवाइन सेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल (2015-2016); सामाजिक सेवा केंद्र, शिलांग के निदेशक (2017-2021)।
2022 से वे शिलांग के मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के चांसलर और लैतुमखरा में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम महागिरजाघऱ के पल्ली पुरोहित रहे हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here