MAP

2025.01.23 कार्डिनल जॉर्ज जेकब कूवाकाड 2025.01.23 कार्डिनल जॉर्ज जेकब कूवाकाड 

संत पापा ने कार्डिनल कूवाकाड को अंतरधार्मिक वार्ता के लिए गठित विभाग का प्रीफेक्ट नियुक्त किया

भारतीय कार्डिनल कूवाकाड कार्डिनल अयूसो गुइसोट का स्थान लेंगे, जिनका पिछले नवंबर में निधन हो गया था। कार्डिनल कूवाकाड संत पापा की यात्राओं के समन्वयक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 24 जनवरी 2025 : संत पापा फ्राँसिस ने भारतीय कार्डिनल जॉर्ज जेकब कूवाकाड को अंतरधार्मिक वार्ता हेतु गठित विभाग का नया प्रीफेक्ट नियुक्त किया है। वे कार्डिनल मिगुएल एंजेल अयुसो गुइसोट का स्थान लेंगे, जिनका पिछले वर्ष नवम्बर में निधन हो गया था। कार्डिनल कूवाकाड राज्य सचिवालय में प्रेरितिक यात्राओं के समन्वयक की भूमिका भी निभाते हैं।

51 वर्षीय कार्डिनल कूवाकड का जन्म 11 अगस्त 1973 को भारत के चेथिपुझा में हुआ था। 24 जुलाई 2004 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।  कैनन लॉ में स्नातक होने के बाद 2006 में वे परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में शामिल हुए और उन्हें अल्जीरिया के प्रेरितिक राजदूतावास में सचिव के रूप में भेजा गया। इसके बाद उन्होंने 2009 से कोरिया के प्रेरितिक राजदूतावास में, 2012 से ईरान में प्रेरितिक राजदूतावास में, 2015 से कोस्टा रिका में प्रेरितिक राजदूतावास में परामर्शदाता के रूप में तथा 2018 से वेनेजुएला में प्रेरितिक राजदूतावास में सेवा की। 2020 से, वे राज्य सचिवालय में सामान्य मामलों के अनुभाग में काम कर रहे हैं।

2021 में, संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें प्रेरितिक यात्राओं के आयोजन का काम सौंपा। 25 अक्टूबर 2024 को, उन्हें खलदेई के निसिबिस का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया, 24 नवंबर को चंगनाचेरी में सिरो-मालाबार के एर्नाकुलम-अंगामाली के मेजर महाधर्माध्यक्ष राफेल थाटिल ने उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया। उन्हें 7 दिसंबर 2024 को संत पाप फ्राँसिस ने कार्डिनल बनाया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 जनवरी 2025, 15:26