कांगो से दक्षिण सूडान की ओर, सन्त पापा फ्राँसिस
जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफऱ-वाटिकन सिटी
किनशासा, शुक्रवार, 3 फरवरी 2023 (रेई, रॉयटर्स): कॉन्गो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक भावनात्मक यात्रा समाप्त कर शुक्रवार को सन्त पापा फ्राँसिस पड़ोसी देश दक्षिण सूडान के लिये रवाना हुए, जो कॉन्गो की तरह ही दशकों के संघर्ष और ग़रीबी को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहा है। दुनिया का सबसे युवा देश दक्षिण सूडान भी एक गृहयुद्ध के बाद से संघर्ष और भूख से जूझ रहा है, जो ज्यादातर जातीय आधार पर लड़ा गया था और जिसमें 400,000 लोग मारे गए थे।
उप-सहारा अफ्रीका में तीसरी यात्रा
स्मरण रहे कि सार्वऔमिक काथलिक कलीसिया के परमधर्मगुरु 86 वर्षीय सन्त पापा फ्राँसिस इस समय कॉन्गो तथा दक्षइम सूडान की छः दिवसीय प्रेरितिक यात्रा पर हैं। 2013 में कलीसिया के शीर्ष परमाध्यक्षीय पद पर आसीन होने के बाद से उप-सहारा अफ्रीका में उनकी यह तीसरी प्रेरितिक यात्रा है। 31 जनवरी से तीन फरवरी तक सन्त पापा फ्राँसिस ने कॉन्गो लोकतांत्रिक गणराज्य का दौरा किया जहाँ युद्ध, गरीबी और भूख की वास्तविकता का भी सामना करने के बावजूद लोगों के विशाल समूहों ने उनका शानदार स्वागत किया। अभ शुक्रवार, 3 फरवरी से पाँच फरवरी तक सन्त पापा दक्षिण सूडान की यात्रा पर हैं।
शुक्रवार प्रातः किनशासा में कांगो के धर्माध्यक्षों के साथ मुलाकात और हवाई अड्डे पर एक विदाई समारोह के बाद, सन्त पापा फ्राँसिस का विमान स्थानीय समयानुसार नौ बजकर चालीस मिनट पर दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा के लिए रवाना हुआ, लगभग साढ़े तीन घण्टों की उड़ान के बाद सन्त पापा का विमान जूबा पहुँचा।
दक्षिण सूडान की स्थिति
दक्षिण सूडान में सन्त पापा फ्राँसिस के साथ कैंटरबरी के महाधर्माध्यक्ष और ग्लोबल एंग्लिकन कम्युनियन के धर्माधिकारी जस्टिन वेल्बी तथा चर्च ऑफ स्कॉटलैंड के समन्वयकर्त्ता इयान ग्रीनशील्ड्स भी यात्रा में शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब सन्त पापा फ्राँसिस अपनी प्रेरितिक यात्रा में अन्य ख्रीस्तीय सम्प्रदायों के नेताओं के साथ संयुक्त विदेश यात्रा पर हैं, इसीलिय इसे "शांति का तीर्थयात्रा" का नाम दिया गया है।
दशकों के संघर्ष के बाद 2011 में दक्षिण सूडान ने सूडान से अलग होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी, लेकिन 2013 में गृहयुद्ध छिड़ गया। दो मुख्य विरोधियों के बीच 2018 के शांति समझौते के बावजूद, हिंसा, भूख और ग़रीबी अभी भी देश को पीड़ित कर रही है। शुक्रवार की सुबह ही दक्षिण सूडान से प्राप्त समाचारों में बताया गया था कि दक्षिण सूडान के इक्वाटोरिया प्रान्त में गुरुवार की हिंसा में 27 लोग मारे गये थे।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here