MAP

संत पापा फ्राँसिस प्रेरितिक यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंच

गुरुवार 2 दिसम्बर को साइप्रस के समयानुसार अपराहन 2 बजे संत पापा का विमान साइप्रस के लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने संत पापा फ्राँसिस का स्वागत किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

लारनाका, गुरुवार 2 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : सन्त पापा फ्राँसिस गुरुवार 2 दिसम्बर को रोम के समयानुसार पूर्वाहन 11 बजे रोम के फ्यूमिचिनो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से साइप्रस और ग्रीक की प्रेरितिक यात्रा के लिये रवाना हुए। तीन घण्टों की विमान यात्रा के उपरान्त अलइतालिया ए-320 विमान साइप्रस के लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचा। इस देश में सन्त पापा फ्राँसिस की यह पहली तथा इटली से बाहर उनकी 35वीं प्रेरितिक यात्रा है।

पारंपरिक पोशाक में तीन बच्चे संत पापा फ्राँसिस को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए
पारंपरिक पोशाक में तीन बच्चे संत पापा फ्राँसिस को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए

संत पापा का स्वागत

हवाई अड्डे पर विमान के रुकते ही साइप्रस के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष अडोल्फो टीटो यलाना और प्रोटोकॉल के प्रमुख संत पापा फ्राँसिस का स्वागत करने के लिए विमान में प्रवेश किये। विमान के सामने की सीढ़ी के नीचे संसद भवन के अध्यक्ष ने संत पापा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पारंपरिक पोशाक में तीन बच्चों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए संत पापा फ्राँसिस का स्वागत किया। हवाई अड्डे में संत पापा फ्राँसिस का आधिकारिक स्वागत किया गया। इसके बाद संत पापा फ्राँसिस 2010 में संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें की प्रेरितिक यात्रा के बाद, देश में संत पापा फ्राँसिस की यह दूसरी यात्रा है। 

प्रतीक चिन्ह (लोगो)

साइप्रस की प्रेरितिक यात्रा का प्रतीक चिन्ह, उस भूभाग का मानचित्र, संत पापा फ्राँसिस की तस्वीर और संत बर्नाबास को प्रस्तुत करता है वे उस भूमि के संरक्षक माने जाते हैं, वे संत पौलुस के साथी थे। जैतून की डाली एवं गेहूँ की बाली को एक साथ बांधा गया है जो शांति एवं मित्रता का प्रतीक है। संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा का आदर्शवाक्य है, "विश्वास में एक दूसरे को सात्वना देना।"(1थेस. 5,11) जो संत बर्नाबास के नाम के अर्थ "सांत्वना के पुत्र" की याद दिलाता है। (प्रे.च 4,36)

साइप्रस में 2-4 दिसंबर को संत पापा का कार्यक्रम नीचे दिया गया है

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

16:00 निकोसिया में कृपा की माता मरियम मैरोनाइट महागिरजाघर में पुरोहितों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, डीकनों, प्रचारकों और कलीसियाई संघों के सदस्यों के साथ बैठक

17:15 निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में संत पापा का औपचारिक स्वागत समारोह

17:30 निकोसिया में राष्ट्रपति भवन के निजी कार्यालय में राष्ट्रपति के साथ मुलाकात

18:00 निकोसिया में के राष्ट्रपति भवन के "सेरेमोनियल हॉल" में अधिकारियों, नागरिक समाज और राजनयिक कोर के साथ बैठक                      

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

08:30 साइप्रस के ऑर्थोडॉक्स महाधर्माध्यक्ष क्राइसोस्टोमोस द्वितीय के साथ औपचारिक भेंट

09:00 निकोसिया में ऑर्थोडॉक्स महागिरजाघर में पवित्र धर्मसभा की बैठक

10:00 निकोसिया में "जीएसपी स्टेडियम" में पवित्र मिस्सा समारोह

16:00 निकोसिया में होली क्रॉस पल्ली गिरजाधर में प्रवासियों के साथ एकतावर्धक प्रार्थना                   

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

09:10 लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई समारोह

09:30 एथेंस के लिए प्रस्थान

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 दिसंबर 2021, 15:55