MAP

पूर्वी कलॶसिया से समाचार - 5 जून, 2025

इस सप्ताह के पूर्वी कलॶसिया के समाचार, L'Œuvre d'Orient के सहयोग से निर्मित : स्वर्गारोहण दिवस पर पुरोहितों का अभिषेक, कार्डिनल होसु के अवशेषों को वाटिकन में प्रदर्शित किया जाएगा, और वैश्विक कॉप्टिक दिवस दुनिया भर में मनाया गया।

वाटिकन न्यूज

इस सप्ताह पूर्वी कलॶसियाओं से समाचार:

स्वर्गारोहण दिवस पर अभिषेक

इस स्वर्गारोहण गुरुवार को पूर्वी कलॶसियाओं में कई पुरोहिताभिषेक हुए। भारत में, धर्माध्यक्ष मैथ्यू, जो पहले सिरो-मलंकरा धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थे, को केरल में मावेलिकरा धर्मप्रांत का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है। इथियोपिया में, अरबा मिंच शहर में दो नए स्पिरिटन पुरोहितों का अभिषेक किया गया और फ्रांस में, खलदेई डायस्पोरा ने एक नए पुरोहित, जेरोम ज़ेरेन का स्वागत किया, जिनका पुरोहिताभिषेक प्राधिधर्माध्यक्ष लुइस राफेल साको द्वारा किया गया था।

वाटिकन में कार्डिनल होसु के अवशेष

रोमानिया के साम्यवादी शासन के तहत शहीद हुए सात ग्रीक-काथलिक धर्माध्यक्षों में से एक कार्डिनल इउलिउ होसु के अवशेष जल्द ही वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा रविवार, 1 जून को कार्डिनल क्लाउदियो गुगेरोटी, पूर्वी कलॶसियाओं के लिए गठित विभाग के प्रीफेक्ट द्वारा संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में एक मार्मिक दिव्य समारोह के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक रोमानियाई श्रद्धालु, रोमानियाई ग्रीक-काथलिक कलॶसिया के धर्माध्यक्ष, प्रेरितिक राजदूत  जाम्पिएरो ग्लोडर और  कलॶसिया कई के गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए।

विश्व कॉप्टिक दिवस

1 जून को, दुनिया भर के कॉप्टिक ख्रीस्तियों ने विश्व कॉप्टिक दिवस मनाया, यह एक ऐसा उत्सव है जो पवित्र परिवार के मिस्र में पलायन का प्रतीक है, जिसे सभी मानवता के लिए मुक्ति के संकेत के रूप में देखा जाता है। यह वार्षिक अनुष्ठान कॉप्टिक ख्रीस्तियों की समृद्ध विरासत को उजागर करता है, जो शहादत, मठवासी आध्यात्मिकता, पवित्र प्रतीकात्मकता और अटूट ऑर्थोडोक्स विश्वास से आकार लेती है। यह कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कलॶसिया और इसकी गहन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की एकता और वैश्विक मान्यता के क्षण के रूप में कार्य करता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 जून 2025, 16:54