पूर्वी कलॶसिया से समाचार : 8 फरवरी 2025
वाटिकन न्यूज
6 और 7 फरवरी को काहिरा में फ्रांसीसी भाषा के स्कूलों की 5वीं संगोष्ठी हुई, जिसका आयोजन काथलिक चैरिटी लकेउब्रे दी ओरियेन्त द्वारा किया गया।
इस सभा में काथलिक शिक्षा विभाग के 350 सदस्यों ने भाग लेकर क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच अपने मिशन पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अतिथियों में कॉप्टिक काथलिक कलॶसिया के प्राधिधर्माध्यक्ष महामहीम इब्राहिम इसहाक सिद्रक और फ्रेंको-मिस्र के पत्रकार रॉबर्ट सोले शामिल थे।
मध्य पूर्व में फ्राँसीसी स्कूल 400,000 से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं, फ्राँसीसी भाषा और मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, तथा क्षेत्रीय संकटों के समय युवाओं के लिए शैक्षिक स्थिरता एवं व्यावसायिक संभावनाओं को सुनिश्चित करते हैं।
यूरोपीय संघ ने आर्मेनिया में निगरानी मिशन बढ़ाया
अर्मेनिया में यूरोपीय संघ के नागरिक निगरानी मिशन को 19 फरवरी, 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
फरवरी 2023 से तैनात इस मिशन में 165 अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 44 अर्मेनियाई कर्मचारी शामिल हैं। यह शांति और स्थिरता के लिए यूरोपीय संघ के प्रयासों के लिए आवश्यक है, और स्थानीय जनता की सुरक्षा में योगदान करते हुए जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी करता है।
यह मिशन संपूर्ण अर्मेनियाई-अज़रबैजानी सीमा के साथ-साथ तुर्की की सीमा को भी कवर करता है।
इथियोपिया में धर्माध्यक्ष का पदभार ग्रहण
टेस्फ़े तादेसे गेब्रेसिलासी को अदीस अबाबा के काथलिक महाधर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
2 फरवरी को आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता इथियोपियाई काथलिक कलॶसिया के प्रमुख कार्डिनल बेरहानियस ने की और यह समारोह देश के लगभग सभी काथलिक धर्माध्यक्षों की मौजूदगी में कुँवारी मरियम के जन्मस्थान महागिरजाघर में आयोजित किया गया।
2015 से कॉम्बोनी मिशनरियों के पूर्व सुपीरियर जनरल, धर्माध्यक्ष गेब्रेसिलैसी को धर्माध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह मिला: क्रूस, अंगूठी और टोपी।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here