निकारागुआ के अधिकारियों ने मटागाल्पा धर्मप्रांत के दो पुरोहितों को गिरफ्तार किया
वाटिकन न्यूज
इसी स्थानीय कलॶसिया में धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज को दिसंबर 2023 में कैद किया गया था और फिर जनवरी 2024 में निर्वासित कर दिया गया।
विभिन्न घटनाएँ
सूत्रों के अनुसार, पुरोहितों को 1 अगस्त को मनागुआ के संरक्षक, संत डोमिंगो दी गुजमैन के पर्व के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
फादर अलिसेस वेगा संत रामोन पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं एवं फादर एडगर साकासा संत इसीदोर पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।
26 अगस्त को, एस्तेली धर्मप्रांत के प्रशासक, फादर फ्रुतोस वैले को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें मानागुआ में फातिमा की माता मरियम को समर्पित राष्ट्रीय अंतर-धर्मप्रांतीय सेमिनरी में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसे अधिकारियों ने याजक वर्ग के सदस्यों के लिए कारावास स्थल के रूप में अपने नियंत्रण में ले लिया है।
अनुमान है कि 2018 से अब तक कम से कम 140 पुरोहित और धर्मसमाजियों को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
इसके अलावा, कई कलॶसियाई संगठनों को जब्त कर लिया गया है या उनकी कानूनी मान्यता को खत्म कर दिया गया है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here