MAP

2025.07.11विलानोवा के संत थॉमस पल्ली केमपल्ली पुरोहित फादर तादेउस रोज़्मस 2025.07.11विलानोवा के संत थॉमस पल्ली केमपल्ली पुरोहित फादर तादेउस रोज़्मस 

संत थॉमस पल्ली समुदाय संत पापा लियो के स्वागत हेतु उत्सुक है

संत पापा लियो 14वें के आगमन और रविवार को मिस्सा समारोह से पहले, कास्टेल गंडोल्फो में संत थॉमस पल्ली के पल्लीपुरोहित अपने पल्लीवासियों की खुशी, उत्साह और विश्वास को साझा करते हैं।

वाटिकन न्यूज

कास्टेल गंडोल्फो, शनिवार 12 जुलाई 2025 : कास्टेल गंडोल्फो के मध्य में स्थित, विलानोवा के संत थॉमस पल्ली हाल के दिनों में सभा, आस्था और सेवा का केंद्र बन गया है। पल्ली समुदाय संत पापा लियो 14वें के स्वागत की उत्सुकता से तैयारी कर रहा है, जो रविवार, 13 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पवित्र मिस्सा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

वाटिकन न्यूज़ से बात करते हुए, पल्ली पुरोहित फादर तादेउस रोज़्मस ने कहा कि कास्टेल गंडोल्फो के श्रद्धालुओं, धार्मिक समुदायों और स्वयंसेवकों ने रसद और आध्यात्मिक तैयारियों में अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है।

संत थोमस गिरजाघऱ के सामने का भाग
संत थोमस गिरजाघऱ के सामने का भाग

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हर बार जब संत पापा आते हैं, तो शहर का चेहरा बदल जाता है: यह एक उत्सव में बदल जाता है।"

संत थॉमस विलानोवा पल्ली गिरजाघर, जोन लोरेंजो बर्निनी द्वारा डिज़ाइन किया गया एक वास्तुशिल्प रत्न है, जिसे संत पापा अलेक्जेंडर सप्तम ने इसे करने के लिए कहा था।

यह इमारत, जो 7 अगस्त, 1926 को अगुस्टिनियन पुरोहितों से सलेसियन पुरोहितों को हस्तांतरित किया गया, जैसा कि फादर तादेउस ने कहा, यह एक "सुंदर साझा विरासत" बनी हुई है।

पोलैंड में जन्मे फादर तादेउस ने कहा, "यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप घर पर किसी मेहमान के स्वागत की तैयारी करते हैं। आप सफ़ाई करते हैं, व्यवस्था करते हैं, हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते हैं।"

गिरजाघर के अंदर की तैयारी फूलों से सजावट
गिरजाघर के अंदर की तैयारी फूलों से सजावट

गिरजाघऱ में किए गए भौतिक सुधारों में संत पापा के प्रतीक चिन्ह का जीर्णोद्धार, गिरजाघर की संरचना में तकनीकी बदलाव और नई प्रकाश व्यवस्था शामिल है।

वाटिकन कार्यालयों के सहयोग से, आसपास के वातावरण को साफ़ रखने और पक्षियों को दूर रखने के भी उपाय किए गए हैं।

जीर्णोद्धार के अलावा, इन तैयारियों के पीछे प्रेरक शक्ति स्वयं समुदाय ही रहा है।

फादर रोज़्मस ने कहा, "मुझे यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ कि इतने सारे लोग मदद के लिए तत्पर थे।" "उदाहरण के लिए, ओपुस देई की महिलाओं का एक समूह अलग-अलग जगहों से सिर्फ़ मदद करने के लिए आया था। ये ऐसे भाव हैं जो समुदाय का निर्माण करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। "पिछले हफ़्ते हमने ग्रीष्मकालीन कैम्प समाप्त किया और उन्होंने तुरंत धार्मिक सेवाओं और भीड़ नियंत्रण में मदद की पेशकश की। उन्हें इतना शामिल होते देखना अद्भुत है।"

समुदाय के लिए, संत पापा का आगमन केवल एक घटना नहीं, बल्कि एकता का प्रतीक है क्योंकि कलॶसिया सिनॉडालिटी पर धर्मसभा को लागू करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, "हम एक बहुत बड़े उपहार का अनुभव कर रहे हैं।" "सिनॉड की यात्रा हमें याद दिलाती है कि हम एक कलॶसिया हैं जो इस विभाजित दुनिया के बावजूद एकजुट है।"

हाल ही में, संत पापा लियो ने एक अप्रत्याशित यात्रा की। फादर रोज़्मस ने कहा, "उन्होंने कार रोकी और लोगों का अभिवादन करने के लिए बाहर निकले। यह एक सहज भाव था, कोमलता से भरा हुआ। उनकी मुस्कान, उनकी निकटता... आशा देती है।"

कास्टेल गंडोल्फो में, जहाँ आस्था और प्रकृति का गहरा संबंध है, संत थॉमस पल्ली, पेत्रुस के उत्तराधिकारी का पारिवारिक, आतिथ्य और कृतज्ञता की भावना के साथ स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

फादर रोज़मस ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि हर विवरण हमारे विश्वास और संत पापा तथा कलॶसिया के प्रति हमारे प्रेम की अभिव्यक्ति हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 जुलाई 2025, 15:38